फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में मां-बाप नहीं मिले, फांसी लगाई

Sat, 29 Jun 2013 03:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में मची तबाही में वहां फंसे लोगों पर जो बीत रहा है, उसकी कल्पना भर से रोंगटे खड़े हो जाते। लेकिन जिन लोगों ने इस आपदा में अपने दोस्त-रिश्तेदार खोए, वे भी खुद को नहीं संभाल पा रहे। ऐसी एक महिला ने अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन


केदारनाथ में दर्शन के लिए गए अपने माता-पिता की कोई खोज-खबर न मिलने के बाद ग्वालियर में 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली।

ममता त्रिपाठी के पिता नाथूराम पाराशर, मां कमला देवी, अंकल सतीश और आंटी विमला देवी 5 जून को केदारनाथ गए थे। लेकिन अब उनका कोई अता-पता नहीं है। इससे निराश और दुखी ममता ने यह गंभीर कदम उठाया।

ममता के पिता 18 जून को हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे, ताकि अपने सास-ससुर की कोई जानकारी मिल सके। पुलिस के मुताबिक ममता की अपने माता-पिता से आखिरी बातचीत 15 जून को हुई थी, जिसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह महिला अपने माता-पिता की सलामती मांगने शुक्रवार को मंशादेवी मंदिर गई थी। वहां से लौटकर उसने परिवार के लिए भोजना बनाया, सभी के साथ खाया और उसके बाद फांसी लगा ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें