रबी फसलों की कटाई के वक्त देश के कई इलाकों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद गेहूं की पैदावार में ज्यादा कमी नजर नहीं आ रही है। मंडियों में गेहूं की आवक और सरकारी खरीद के आंकड़ों को देखकर उम्मीद बंधी है कि उत्पादन लक्ष्य तक पहुंच जाएगा।
खराब मौसम को देखते हुए यह अनुमान जताया जा रहा था कि उत्पादन में 5-6 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण गेहूं की चमक और उसकी गुणवत्ता पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
किसानों को नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने खरीद के नियमों में गेहूं की चमक, दानों के आकार और नमी संबंधी मानकों में भारी छूट दी है। खरीददारी के मामले में कई राज्यों ने अभी ही पिछले रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है।