केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि देश में प्याज की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बाजार में बढ़ रहे प्याज के दामों के लिए राज्य सरकार व कालाबाजारी करने वालों को जिम्मेदार ठहराया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में प्याज का उत्पादन संतोषप्रद हुआ है और प्याज का भंडार भी काफी है। ऐसे में राज्य सरकारों की ओर से कालाबाजारी पर कार्रवाई नहीं करने के कारण प्याज का दाम बढ़ रहा है।
वैसे पासवान ने माना कि सरकार के पास प्याज को रखने के लिए प्रयाप्त कोल्ड स्टोरेज नहीं है।
कुछ राज्यों में तो इनकी संख्या बहुत कम है। जिन राज्यों में है भी, वहां निजी स्तर पर बने हैं। ऐसे में राज्य की जिम्मेदारी बनती है कि प्रशासन कालाबाजारी पर सख्त रवैया अपनाए।