फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम चुनाव में राजग से गठबंधन नहीं: उमर

Sat, 22 Dec 2012 01:13 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 2014 के आम चुनावों में राजग में शामिल होने की किसी भी संभावना से शुक्रवार को इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


यहां एक कार्यक्रम में नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने कहा कि राजग से हमारा पिछला गठबंधन केवल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से अच्छे संबंधों की वजह से था। अटल सभी को साथ लेकर चलते थे। अब भाजपा में उनके जैसा नेता नहीं है। वैसे भी नेकां राजग की स्वाभाविक घटक कभी नहीं रही है। ऐसे में अगले आम चुनाव में नेकां के राजग में जाने का कोई मतलब नहीं है।

कश्मीर घाटी में हाल के वर्षों में आतंकवाद में आई कमी का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटी में 2002 से लेकर अब तक आतंकवाद में निश्चित तौर पर कमी आई है। उन्होंने सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफस्पा) को हटाने की वकालत करते हुए कहा कि राज्य में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां कई साल से आतंकवादी घटना नहीं हुई है। उन इलाकों से यह कानून वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अफजल गुरू की फांसी की सजा पर अमल को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से संपर्क नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि यदि अफजल को फांसी दी जाती है तो इससे उत्पन्न स्थिति से निपटने में राज्य सरकार सक्षम है।
विज्ञापन


वहीं पाक गृह मंत्री रहमान मलिक की भारत यात्रा से जुड़े सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा कि पाक मंत्री के दौरे और बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए उनके बयान ने दोनों देशों के संबंध सामान्य करने की दिशा में कोई योगदान नहीं दिया, बल्कि मलिक ने अपने बयानों से इस प्रक्रिया को नुकसान ही पहुंचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें