फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस में जितने भी घोटाले करो, कोई नहीं पूछेगा'

Thu, 01 Nov 2012 11:13 PM IST
बिलासपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद खन्ना ने कहा है कि 50-55 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस ने देश को जमकर लूटा है। घोटाले करोड़ों-अरबों में किए गए, इसकी वजह यही है कि उन्हें पूछने वाला कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार का आज भी दबदबा है। कांग्रेसी स्वयं गांधी परिवार से डरते हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में हर नेता का एक समान अधिकार है। जबकि कांग्रेस में ऐसा नहीं। कांग्रेस में रहकर स्वर्गीय राजेश खन्ना और सुनील दत्त भी दुखी थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी और आडवाणी के शासनकाल के दौरान खूब विकास हुआ। हम उनसे सीधे जवाब मांग सकते थे, किंतु कांग्रेस में ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए भाजपा ने परमाणु बम बनाया। जबकि दुनिया भर में इसका विरोध हुआ। मोबाइल फोन वाजपेयी सरकार की देन है। जब हमारी सरकार थी तो भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं से पहले ही इस्तीफे मांगे गए। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में भी विकास की गंगा बही है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने यहां जमकर विकास किया है। जिस दिन सदर हलके के प्रत्याशी सुरेश चंदेल विजयी होंगे वह विजय जुलूस में शामिल होने के लिए स्वयं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें