फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बसों को पहुंचाई क्षति तो नहीं मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान यदि परिवहन निगम की बसों को क्षति पहुंचाई गई तो अब आरोपियों को सरकारी नौकरियों में मौका नहीं दिया जाएगा। जिस रूट पर रोडवेज की बसें फूंकी जाएंगी उन मार्गों पर कार्रवाई नहीं होने तक बसों का संचालन भी नहीं होगा। शासन के नए निर्देश सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मिल गए हैं।
विज्ञापन


जाम हो या प्रदर्शन, परिवहन निगम अपनी बसों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। बेवजह बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की वारदातें की तो अब खैर नहीं है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी के.रविंद्र नायक ने आरएम और एआरएम को नए आदेश दिए है। बसों में नुकसान पहुंचाने पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की भरपाई उपद्रव में शामिल आरोपियों से ही की जाएगी। सबसे कठोर फैसला यह लिया गया है कि यदि बसों में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में छात्र शामिल है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही सरकारी नौकरियों में अयोग्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी ने लिखित पत्र भेजा

रोडवेज की संपत्ति को बचाने के संदर्भ में सूबे के सभी जिलाधिकारियों को भी परिवहन निगम के एमडी ने लिखित पत्र भेजा है। डीएम निखिल चंद शुक्ला ने प्रशासन और पुलिस को जाम और प्रदर्शन के दौरान रोडवेज बसों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए है।

एआरएम केके शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम की बसों को नुकसान से बचाने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश मिले है। निगम के एमडी का आदेश प्राप्त हो गया है।

संबंधित अधिकारियों और चालकों-परिचालकों को ऐसे मामलों में चौकसी बरतने और कानूनी कार्रवाई तत्काल कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें