फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का नाबालिग की उम्र घटाने से इनकार

Wed, 17 Jul 2013 12:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक बड़े फैसले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में बदलाव करने से इनकार कर दिया। इसका मतलब यह है कि नाबालिग की उम्र में कोई बदलाव नहीं होगा। यह उम्र 18 साल ही बनी रहेगी।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में एक युवती से हुए गैंगरेप के बाद नाबालिग घटाने की मांग उठी थी। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर यह उम्र 18 से घटाकर 16 कर दी जाए।

लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने यह याचिका खारिज करते हुए साफ कर दिया कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

दरअसल, दिल्ली गैंगरेप मामले में ऐसा कहा गया था कि सामूहिक बलात्कार के आरोपियों में सबसे क्रूर नाबालिग ही था।

इस घटना के बाद इस मांग ने जोर पकड़ा था कि जघन्य अपराधों के मामले में नाबालिग की उम्र सीमा 18 नहीं, बल्कि इससे कम होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें