फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से कभी माफी नहीं मांगीः संजय दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई बम धमाके में पांच साल कैद की सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि उन्होंने कभी महाराष्ट्र के राज्यपाल से माफी नहीं मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने किसी दूसरे को भी अपनी तरफ से याचिका दायर करने के लिए नहीं कहा था।

हाल ही में खबर आई थी कि राज्यपाल विद्यासागर राव ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू की वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने संजय दत्त और मामले के अन्य दोषियों को माफ करने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन

संजय आतंकी नहीं हैंःकाटजू

काटजू ने कहा था कि दत्त आतंकी नहीं हैं। उनसे केवल गलती हुई है। दत्त के वकीलों हितेश जैन और सुभाष जाधव ने एक बयान जारी कर बताया है कि जस्टिस काटजू ने खुद से याचिका दायर की थी।

उन्होंने अभिनेता ही नहीं बल्कि जेबुनिस्सा काजी और दूसरे दोषियों के लिए भी माफी मांगी थी। अभिनेता या उनके परिवार के किसी सदस्य ने जस्टिस काटजू से संपर्क नहीं किया था।

बयान में कहा गया है कि दत्त ने अपनी सजा लगभग पूरी कर ली है और वह जल्द ही सलाखों के बाहर होंगे। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड स्टार संजय दत्त गैर कानूनी तरीके से हथियार रखने के मामले में पुणे जेल में सजा काट रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें