फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिहार में कुछ लोग फैला रहे हैं बेसब्री का वायरस'

Thu, 01 Nov 2012 11:17 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो और अपने विरोधी लालू प्रसाद का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रदेश में माहौल खराब कर रहे और बेसब्री का वायरस फैला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में आपसी भाईचारा, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सदभाव, सांप्रदायिक सौहार्द्र एवं अमन-चैन का माहौल है जिसे देखकर कुछ लोग सोचने लगे हैं कि ऐसा ही माहौल रहेगा तो उनका क्या होगा। नीतीश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद का नाम लिए बिना उनके साथ अपने अन्य विरोधियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक-डेढ महीने में कुछ लोग समाज में बेसब्री का वायरस फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग शांति के पुजारी हैं और यहां शांति का माहौल है, यह वायरस तो बाहर से आया है, जिस तरह डेंगू मच्छर बिहार में दिल्ली से आया है। नीतीश ने कहा कि बेसब्री के वायरस का एकमात्र इलाज है सब्र। उन्होंने बिहार की जनता को ऐसे वायरस फैलाने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि बेसब्री का वायरस फैलाने वाले लोगों को जनता अगली बार बुरी तरह पराजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें