फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की जनता से माफी मांगे रेलवे: नीतीश

Sun, 26 Oct 2014 08:19 PM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा पर ट्रेन संचालन का बेहतर प्रबंधन न करने का आरोप लगाते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेलवे से बिहार की जनता से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र त्योहार में भी लोग अपने गांव नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके पीछे रेलवे का कुप्रबंधन जिम्मेदार है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेनों में लोग जानवरों की तरह ठूंसे जा रहे हैं। किराया देने पर भी लोग शौचालय में बैठ कर सफर कर रहे हैं। केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के कारण लोग सम्मान के साथ छठ पूजा के लिए भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों जिस यात्री की मौत हुई उसके परिजन को रेलवे मुआवजा और नौकरी दे। दो बार रेल मंत्री रहे नीतीश ने कहा कि जद(यू) बिहार के लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी।
विज्ञापन


एक दिन पहले अपने पोस्ट में भी नीतीश ने छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़ पर रेलवे के प्रबंधन पर सवाल उठाया था। उन्होंने कटाक्ष किया था कि बुलेट ट्रेन लाने की तैयारी कर रही सरकार लोगों को सामान्य सुविधा भी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें