फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने की अपनी तारीफ, बोले मैं PM बनने लायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री बनने के लिए आसपास घूम रहे हैं उनसे वह कहीं ज्यादा काबिल और तजुर्बेकार हैं। उनका इशारा नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की ओर था।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, आप बताइए पीएम पद के लिए जो लोग घूम रहे हैं वे मेरे तजुर्बे की बराबरी कर सकते हैं? क्या उनके पास एक दिन का भी अनुभव है।

नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने पूछा कि जो लोग लोकसभा या राज्यसभा के नेता बनना चाहते हैं उन्हें एक दिन का भी अनुभव है? नीतीश ने कहा कि वह वीपी सिंह के जमाने में राज्य मंत्री रहे हैं और वाजपेयी सरकार में महत्वपूर्ण विभाग संभाला है।
विज्ञापन

'सांसद, व‌िधायक रहा हूं मुझ सा अनुभवी कोई नहीं'

उन्होंने पूछा, अब बताइए मैं पीएम उम्मीदवार हूं या नहीं। मैं सांसद रहा हूं। विधायक रहा हूं और पिछले कई सालों से मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों की सेवा कर रहा हूं।

उनसे पूछा गया कि क्या वह यह कहना चाहते हैं कि वह पीएम पद के लिए ज्यादा योग्य उम्मीदवार हूं।

इस पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए अहम का कोई सवाल नहीं है। जब हम एनडीए में थे उस दौर में उस दौरान भी अपनी सीमा अच्छी तरह जानते थे। हम जानते थे कि जनता दल यूनाइटेड छोटी पार्टी है।

हमने सिर्फ यह कहा है कि प्रधानमंत्री ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो बगैर पूर्वाग्रह के लोगों की बात सुन सके। उसे विभाजनकारी नहीं होना चाहिए। उसे धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द में विश्वास करने वाला व्यक्ति होना चाहिए।

ऐसा शख्स जिस पर हर कोई विश्वास करे।

मोदी राहुल के पास कम तजुर्बा

लोगों को लगे कि यह व्यक्ति देश को आगे ले जाएगा। नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा एक को संसद का अनुभव नहीं है और दूसरे के पास राज्य चलाने का कोई तर्जुबा नहीं है। जबकि मेरे पास दोनों योग्यता है।

क्या मैं उनसे कम काबिल हूं? उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद को पीएम उम्मीदवार मानते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड छोटी पार्टी है और लंबे-चौड़े दावे नहीं करती। लेकिन यह पार्टी लोगों के लिए गंभीरता से काम करने में विश्वास करती है।

उनसे पूछा गया कि तीसरे मोर्चे में शामिल समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और अन्नाद्रमुक की जयललिता ने भी पीएम पद की दावेदारी के संकेत दिए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इसमें क्या गलत है? ज्यादा से ज्यादा लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए हर पार्टी की अपनी रणनीति होती है।
विज्ञापन

नीतीश को तीसरे मोर्चे से उम्मीद

नीतीश ने दावा किया कि सारे प्रायोजित चुनाव सर्वे आखिरकार गलत साबित होंगे। न तो कांग्रेस और न ही भाजपा सत्ता में आएगी। जिसे आप तीसरा मोर्चा कर रहे हैं वह पहला मोर्चा बन कर उभरेगा।

सबसे ज्यादा सीटें गैर भाजपाई और गैर कांग्रेसी पार्टियों के पास होगी। उन्होंने चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों के साथ गठजोड़ से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें