नरेंद्र मोदी के बजाय लालकृष्ण आडवाणी को बेहतर पीएम उम्मीदवार बताकर सुर्खियों में आए भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाए हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार बताया।
सिन्हा ने नीतीश को पीएम मैटेरियल करार दिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के योग्य हैं। नीतीश ने बिहार में काफी अच्छा काम किया है और उनकी क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठता।'
पढ़ें:- यूपीए की होगी करारी हार, एनडीए भी सत्ता से दूर
भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा-जेडीयू का 17 साल पुराना गठबंधन टूटने के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
पढ़ें:- राहुल ने दिए टिप्स, मोदी पर ऐसे बनाएं दबाव
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा इससे पहले भी एक बयान देकर भाजपा को झटका दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बेहतर उम्मीदवार हैं।