फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश सरकार गरीब बेटियों की शादी को देगी 5 हजार

Mon, 03 Dec 2012 12:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की नीतीश सरकार मजदूरों के बेटियों की शादी के लिए पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा किसी भी मजदूर की मृत्यू होने पर अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपए की भी मदद करेगी। राज्य सरकार ने पुराने नियमों में संशोधन करके इसे इसी वर्ष से लागू कर दिया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मजदूरों की मदद के लिए ‘बिहार भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ का गठन किया है। पुरानी व्यवस्था के तहत बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को बेटियों की शादी के लिए दो हजार रुपए मिलते थे। अब पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। अविवाहित महिला मजदूरों को भी शादी के लिए इतनी ही आर्थिक मदद मिलेगी। इसके अलावा महिला मजदूरों के दो बच्चों की शादी के लिए भी यह प्रावधान लागू होगा।

श्रम मंत्रालय के अनुसार राज्य में निर्माण कार्य के क्षेत्र में करीब 10 लाख मजदूर हैं। मजदूरों के मातृत्व लाभ की राशि भी एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपए कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें