फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपनी पार्टी चमकाने के लिए मुझे बदनाम कर रहे हैं केजरीवाल'

Wed, 17 Oct 2012 07:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने केजरीवाल के आरोपों को 'चिल्लर आरोप करार देते हुए कहा है केजरीवाल अपनी पार्टी को चमकाने के लिए उन पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इंडिया अंगेंस्ट करप्शन के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सिंचाई घोटाले को उनकी पार्टी ने उजागर किया है। अब इस घोटाले में उनका नाम शामिल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विदर्भ में सिंचाई के विकास के लिए उन्होंने कई कार्य किए हैं। अपनी सफाई में उन्होंने कहा कि वह एक सामाजिक व्यवसायी हैं और उन्होंने 10 हजार से अधिक किसानों को रोजगार दिया है। वहीं केजरीवाल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि इंडिया अगेस्ट करप्श्न के आरोप बेबुनियाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें