फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातियों पर राणे के ट्वीट से मचा बवाल

Fri, 02 Aug 2013 07:53 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाभिमान संगठन प्रमुख और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे ने मुंबई में रह रहे गुजराती समुदाय को निशाने पर रखकर विवादित ट्वीट किया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधान परिषद ने राज्य सरकार से नीतेश पर कार्रवाई की मांग की है। परिषद का मानना है कि ऐसी हरकत से समाज में अलगाव पैदा हो सकता है।

उच्च सदन में भाजपा के आशीष शेलार ने कहा कि नीतेश के ऐसे विचार धार्मिक और सामाजिक समरसता के लिए घातक हैं। नीतेश ने ट्वीट के जरिए गुजराती समुदाय और खासकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

नीतेश ने बुधवार को ट्वीट किया था कि वेज स्काई, वेज हास्पिटल, वेज हाउसिंग सोसायटी, जल्द ही वेज मुंबई भी। गुज्जूस अगर गुजरात वापस नहीं गए तो वह मुंबई को ही गुजरात बना देंगे, सावधान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें