महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने नितेश राणे ने अपने बयान से विवाद पैदा कर दिया है।
राणे ने कहा कि वह मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के ज़रिए 'गुजरातियों की साफ़-सफ़ाई करना चाहते हैं'।
उन्होंने कहा, "ट्विटर और सोशल मीडिया पर हमारे मराठी लोगों के बारे में गंदी टिप्पणियाँ रहती हैं। जो मराठी लोगों के विरुद्ध बात करने वाले गुजराती हैं, मैंने उन्हें शहर से साफ़ करने की बात की है।"
भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही राणे की अपनी पार्टी ने ही इस बयान की निंदा की है और इसे गैर ज़रूरी करार दिया है।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता संजय झा ने नितेश के बयान की निंदा की है।
उनका कहना था, ''मैंने ट्विटर पर जो देखा है उससे कह सकता हूं कि ये निंदनीय है। ये एकदम गैर-ज़रूरी बयान है। अगर नितेश को कोई चेतावनी देनी होगी तो वो राज्य और केंद्र का नेतृत्व तय करेगा।''