फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरुपम ने स्मृति ईरानी को कहा, 'ठुमके लगाने वाली'

Fri, 21 Dec 2012 03:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता संजय निरुपम एक टीवी शो में भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में फंस गए हैं।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव के नतीजे आने के बाद इस शो में संजय निरुपम, स्मृति इरानी के बीच बहस चल रही थी। इस कार्यक्रम में स्वतंत्र विश्लेषक के रूप में सपा के पूर्व महासचिव और पत्रकार शाहिद सिद्दीकी भी मौजूद थे। 

संजय निरुपम ने कार्यक्रम में कहा कि स्मृति आप मुझे मेरा अतीत याद दिला रही हैं लेकिन आप क्या थीं। आप तो टीवी पर ठुमके लगाती थीं पैसे के लिए और आज राजनीतिक विश्लेषक बन गईं।
विज्ञापन


निरुपम गुरुवार को गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश में किसानों के मुद्दे को आधार बनाकर सवाल उठा रहे थे।

स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि 2002 के गुजरात दंगों के वक्त वे भी शिवसेना में थे। फिर क्या था, संजय निरुपम ने स्मृति पर निजी हमले करने शुरू कर दिए।

निरुपम के इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर ने कहा कि संजय निरुपम ने मर्यादा तोड़ते हुए टीवी पर जो टिप्पणी की भाजपा उसकी निंदा करती है।

उन्होंने मांग की कि सोनिया गांधी इस मामले में माफी मांगें और हुए निरुपम के खिलाफ कार्रवाई करें। रविशंकर ने कहा कि अगर सोनिया ने संजय निरुपम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हम उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी प्रवक्ता अब संजय निरुपम के साथ बहस के लिए नहीं जाएगा। भाजपा उनका हर जगह बहिष्कार करेगी।

आज मामले पर ट्विट करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से हटकर गलत ढंग से लिया जा रहा है। पूरी बात समझने के लिए बहस को देखना जरूरी।

वहीं, निरुपम की टिप्पणी पर बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रहतोगी ने ट्विटर पर लिखा है, 'आप (संजय निरुपम) भी तो पैसे के लिए बिग बॉस में आए थे और अपने घटिया रवैये की वजह से पहले ही हफ्ते में निकाल दिए गए।

निरुपम की टिप्पणी पर संघ परिवार ने ट्वीट किया, 'संजय निरुपम की यह घटिया टिप्पणी कांग्रेस के असली चेहरे को बेनकाब करती है। लेखिका मधु किश्वार ने भी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'संजय निरुपम की इस आपत्तिजनक टिप्पणी से मैं इतनी आघात हुई कि मेरे पास शब्द नहीं है। यह राजनेताओं के गिरते स्तर को दर्शाता है कुछ अभिषेक मनु सिंघवी की तरह।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें