फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में अब 'निर्भया' करेगी आपकी मदद

Mon, 17 Jun 2013 12:05 AM IST
तिरुचिरापल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर ने एक ऐसी युक्ति तैयार की है जो मुसीबत में व्यक्तिगत रूप से लोगों की सहायता करेगी।
विज्ञापन


16 दिसंबर के दिल्ली गैंगरेप की पीड़ित लड़की की याद में इस युक्ति को 'निर्भया' नाम दिया गया है।

किफायती दाम की यह युक्ति मोबाइल से जुड़ी रहेगी। मोबाइल धारक व्यक्ति अगर मुसीबत में फंस जाता है तो 'निर्भया' की मदद से अपने आप मोबाइल से पुलिस और व्यक्ति की जान पहचान वाले लोगों के पास मैसेज चला जाएगा।

सेंटर ने कहा कि अपहरण, हमला, डकैती, हार्ट अटैक सहित अन्य किसी प्रकार की आपदा में यह व्यक्ति को सुरक्षा देने में सहायक होगी। मजबूत युक्ति में दूरसंचार उपकरण लगे होंगे। इसे आसानी से व्यक्ति अपने पर्स या जेब में रख सकता है। इसके संचालन में मोबाइल आवश्यक है।
विज्ञापन


विपदा या मुसीबत के दौरान व्यक्ति द्वारा युक्ति के स्विच को दबाते ही अपने आप सिगनल जीपीएस लोकेशन के आधार पर संबंधित मोबाइल में चला जाएगा।

'निर्भया' का स्विच एक बार ऑन हो गया तो वह हर मिनट पुलिस या परिजनों को संकट की सूचना देता रहेगा।

व्यक्ति किस स्थान पर मुसीबत में फंसा है उसकी भी सूचना युक्ति के जरिए पुलिस को मोबाइल में मिलती रहेगी। अगर अपहणकर्ता युक्ति को छीन भी लिया तो पुलिस मुसीबत में फंसे व्यक्ति की अंतिम लोकेशन जान जाएगी।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि संकट के समय में बड़े शहरों में महिलाओं को यह युक्ति काफी सुरक्षा दे सकती है। युक्ति की बैटरी को चार्ज भी किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें