फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में रात का कर्फ्यू जारी, शिक्षण संस्थान 30 तक बंद

Thu, 29 Nov 2012 01:16 AM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं को 30 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। रात के कर्फ्यू में भी फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त डॉ. जे गणेसन ने सभी स्कूल प्रतिनिधियों से कहा है कि वे अपनी शिक्षण संस्थाओं को बंद रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों से अपील कि है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों में विश्वास न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


श्री गुरुनानक जयंती और डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज के अवतार दिवस को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपायुक्त डॉ. गणेशन ने बताया कि समारोह को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अर्द्ध सैनिक बलों की कंपनियां और पुलिस की टुकड़ियां शहर में लगातार मार्च कर रही हैं।

इसके साथ-साथ विभिन्न चौराहों सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त प्रबंध किए गए। उन्होंने बताया कि दोनों ही समारोह में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए प्रशासन द्वारा मार्ग तय किए गए। सभी मार्गों पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर वाहनों की संघन जांच की जा रही है। शहर में सामान्य हालत को देखते हुए बुधवार को फिर रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई जिसके चलते बाजारों में पूरी रौनक देखी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि शहर में हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण है फिर भी पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें