फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज पर NIA करेगी वैदिक से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात आतंकी हाफिज सईद से पाकिस्तान में मुलाकात करके चर्चा में आए वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही वैदिक के समर्थन में आई आरएसएस के बयान के बाद एनआईए इस मामले में वेद प्रताप वैदिक से पूछताछ कर सकता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गृहमंत्रालय ने इस तरह के संकेत दिए हैं।

आरएसएस ने क‌िया था समर्थन

कल ही आरएसएस के बड़े नेता इंद्रेश कुमार ने वेद प्रताप वैद‌िक के समर्थन में बयान देते हुए कहा था क‌ि वह एक राष्ट्रवादी व्यक्त‌ि है और एक पत्रकार होने के नाते उन्हें क‌िसी से भी म‌िलने का हक है।

इंद्रेश कुमार का ये बयान उस वक्त आया जब केंद्र सरकार ने संसद में इस पूरे मसले पर अपना पल्ला झाड़ ल‌िया।

इस के साथ ही इंद्रेश कुमार ने राहुल गांधी की इस बात को भी खार‌िज कर द‌िया ज‌िसमें उन्हें आरएसएस का आदमी बताया था।

वैद‌िक के ख‌िलाफ दो पर‌िवाद दर्ज

मुंबई के 26/11 हमले जैसे कई आतंकी घटनाओं के ज‌िम्मेदार कुख्यात हाफ‌िज सईद से मुलाकात पर पत्रकार वेद प्रताप वैद‌िक के ख‌िलाफ कोर्ट में दो जगह पर‌िवाद दर्ज कराया गया है।

उत्तरप्रदेश के वाराणसी और मध्यप्रदेश के इंदौर में उनके ख‌िलाफ ये पर‌िवाद दर्ज कराया गया है। इसके अलावा देशभर में कई जगह उनके पुतले फूंके गए और प्रदर्शन क‌िया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस लगातार हो रही है हमलावर

वैद‌िक मुद्दे को लेकर फ‌िलहाल कांग्रेस भी हमलावर नजर आ रही है। कांग्रेस इतनी जल्दी इस मुद्दे को हाथ से नहीं जाने देना चाहती।

दरअसल कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरना चाहती है। हालांक‌ि इससे पहले व‌ित्तमंत्री से लेकर व‌िदेशमंत्री तक इस मामले में सफाई पेश कर चुके हैं। लेक‌िन कांग्रेस इसको लेकर भाजपा पर दोहरे रवैये का आरोप लगा रही है।

कांग्रेस इस पूरे मामले को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें