दिल्ली से मुरादाबाद और लखनऊ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 (NH 24) को 16 लेन का बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ये जानकारी अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में दी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर से गुजरने वाले NH 24 के हिस्से को छह महीने के भीतर 16 लेन का बनाया जाएगा। एनसीआर के बाहर की सड़क छह लेन की होगी।
10 साल से पुराने डीजल वाहनों को सड़क से हटाने के बावत गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) के फैसले से सहमत है, लेकिन वह गाड़ियों को हटाने के मामले में 6 महीने तक का समय दिए जाने के पक्ष में है।
उन्होंने कहा कि सरकार एनजीटी के फैसले के खिलाफ दो से तीन दिन में सुप्रीम कोर्ट अपील करेगी और समयावधि बढ़ाने की मांग करेगी।