देश भर में मरीजों को बढ़िया और सस्ते इलाज के लिए केंद्र सरकार एम्स जैसे संस्थान बनाने पर तेजी से जोर दे रही है।
इस बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी एक एम्स आने वाला है।
एम्स के दीक्षांत समारोह के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सातवें एम्स की स्थापना करने को लेकर घोषणा की।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सातवें एम्स की स्थापना को लेकर जमीन का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है।
अब उसके निर्माण की प्रक्रिया के लिए टेंडर की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
इसके बाद पश्चिम बंगाल के राजगंज में भी एक नया एम्स खोलने की केन्द्र सरकार योजना बना रही है। जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री सोनिया गांधी ने कहा कि भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर, और ऋषिकेश के एम्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
जल्द ही मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरू हो जाएगी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय 20 से अधिक स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट खोलने की योजना बना रहा है।