फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंडअपः पढ़ें देश दुनिया की दिन भर की जरूरी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन की चिनगारी अब मथुरा में भी भड़क गई है। जाट आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में एक्सप्रेसवे जाम कर दिया। दोनों तरफ लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन


हालांकि बाद में सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी अरूण कुमार और एसडीएम महावन चांदनी ने प्रदर्शनकारी लोगों से बात की और ज्ञापन लिया। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया।

वहीं आगरा-दिल्ली हाइवे पर चंद्रलेखा कांप्लेक्स के पास भी जाट प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक यहां जाम नहीं खुल पाया था। प्रदर्शनकारी हाइवे पर जाम लगाकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उधर आरक्षण की मांग को लेकर सिरसा में भी बवाल हो गया है। जाटों ने एनएच9 पर जाम लगाते हुए आवाजाही ठप कर दी। जिले के कई इलाको में जाम लगा है। कई गाँवो का शहर से संपर्क टूट गया है।

रविवार को गुड़गांव के धनकोट रेलवे स्टेशन पर आरक्षण समर्थकों ने हमला कर दिया और स्टेशन पर कई जगहों पर आग लगा दी।

पांपोर में आतंकिययो से मुठभेड़, सरकारी ईमारत में लगी आग

पांपोर में शन‌िवार से चल रही मुठभेड़ ने अब भयानक रुप ले ल‌िया है। ईडीआई की इमारत की तीसरी मंज‌िल पर आग लग गई है। बताया जा रहा है क‌ि इमारत में तीन से पांच आतंकी छुपे हो सकते हैं।

बताया जा रहा है क‌ि सुरक्षाबलों की ओर से ब‌िल्ड‌िंग पर ग्रनेड से हमला क‌िया था। ज‌िसके बाद ईडीआई के इमारत में आग लग गई। हालांक‌ि इस बात क‌ी पुष्ट‌ि नहीं हुई है क‌ि इमारत में आग कैसे लगी।

सूत्रों के मुताब‌िक सुरक्षाबल इमारत के अंदर दाख‌‌िल हो गए है। सुरक्षाबलों ने इमारत की पहली मंज‌िल पर कब्जा कर ल‌िया है। जबक‌ि आतंकी तीसर मंज‌‌िल पर मौजूद बताए जा रहे है। फ‌िलहाल इमारत की तीसरी मंज‌िल पर भयंकर आग लगी हुई है।

दक्ष‌िणी कश्मीर के पांपोर इलाके में आतंक‌ियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार से जारी मुठभेड़ में रविवार को पैरा ट्रूपर्स के एक कैप्टन की मौत हो गई है।

जम्मू कश्मीर के पुलिस उप महानिरीक्षक गुलाम हसन बट्ट ने कैप्टन पवन की मौत की पुष्टि की है। इस हादसे से अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में दो सीआरपीएफ के जवान दो सेना के जवान और एक नागर‌िक की मौत हुई है।

दिल्लीः गहराया जल संकट, सभी स्कूल बंद और परीक्षाएं रद्द

जाट आरक्षण समर्थकों द्वारा मुनक नहर से दिल्ली की पानी सप्लाई रोकने से राजधानी में वाटर इमरजेंसी की स्थिती पैदा हो गई है। जल संकट इतना बढ़ गया है कि सरकार ने सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के साथ कल होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

रविवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर दिल्ली जलबोर्ड चेयरमैन सहित एमसीडी अधिकारियों की आपात बैठक के बाद सरकार ने सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।

मीटिंग के बाद दिल्ली जलबोर्ड के चेयरमैन कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के सात वाटर प्लांट बंद हो गए हैं और फिलहाल केवल दो ही काम कर रहे हैं। रविवार सुबह के बाद अब किसी भी इलाके में पाइप लाइन से वाटर सप्लाई संभव नहीं है।

अब बचे हुए पानी को टैंकर के माध्यम से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पहुंचाया जाएगा। साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर सहित सभी पॉश और वीआईपी इलाकों में भी पानी की कटौती की जाएगी।

मोदी ने छत्तीसगढ़ में कई परियोजनाओं को दी हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छत्तीसगढ़ के नया रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी मौजूद थे।

नया रायपुर पहुंचने पर मोदी ने सबसे पहले सत्य साईं सेवा ट्रस्ट का दौरा किया जहां उन्होंने सत्य साईं की प्रतिमा का अनावरण किया।

मोदी सत्य साईं अस्पताल का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने कई अहम परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई।लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने पर्सनल सेक्टर के विकास पर जोर देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि दुनिया में यह धारणा बनी हुई है कि किसी भी देश का विकास केवल दो प्राइवेट और सरकारी सेक्टरों पर ही निर्भर करता है लेकिन इसके अलावा तीसरा सेक्टर भी है जिसे पर्सनल सेक्टर कहा जाता है।

अमेरिका: हिलेरी की जीत दौड़ में ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में अरबपति डोनल्ड ट्रंप साऊथ कैरोलिना से जीत गए हैं। इसके बाद रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल जेब बुश ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है।

उधर नेवादा से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा से जीत हासिल की है।रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के चुनाव में साऊथ कैरोलिना में सीनेटर टेड क्रूज और मार्को रूबियो पीछे रह गए हैं। अब देखना ये है कि दोनों पार्टियों के

लिए एक मार्च को होने वाला 'सुपर ट्यूज़डे' कैसा साबित होता है।नेवादा में हिलेरी को 52 फीसदी वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी के बर्नी सैंडर्स को 48 फीसदी वोट मिले।
विज्ञापन

अमेरिका: मिशिगन में गोलीबारी, 6 की मौत

अमेरिका के मिशिगन प्रांत के कालामाजू में हुई गोलीबारी की घटना में छह लोग मारे गए हैं।पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। चार लोगों की मौत एक रेस्त्रां में हुई है जबकि दो की मौत एक कार शोरूम में हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक हमलावर एक कार में सवार है और जो सामने आया उसने उस पर गोलियां चला दीं।इस हमले को एक पार्किंग में इससे पहले हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। उस हमले में एक महिला घायल हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें