फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंडअपः प्रभु के पिटारे से निकला रेल बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करने के दौरान कहा कि ये समय चुनौतियों से भरा है। रेलवे के पुनर्गठन, पुनर्निर्माण और पुनरुद्धार की जरूरत है। रेलवे में निवेश को बढ़ाकर पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना किया जाएगा। हमारा निवेश पिछले वर्ष के औसत का लगभग दोगुना होगा।
विज्ञापन


रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि 'वित्तीय वर्ष 2016-17 में रेलवे में पूंजीगत योजना के लिए 1.21 लाख करोड़ रुपये रखे गया है।' 1600 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है। अगले साल तक इस क्षमता को बढ़ाकर 2000 किलोमीटर किया जाएगा।

ये हैं बजट की खास घोषणाएं

- हर डिब्बे में बुजुर्गों को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
- 400 स्टेशनों को सार्वजानिक निजी भागीदारी के जरिए आधुनिक बनाया जा सकेगा।
- सभी प्रकार की खरीद ई-प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। पहले जिस खरीद दो साल का समय लगता था, अब वहीं काम 6 महीने में हो जा रहा है।
- 1600 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है। अगले साल तक इस क्षमता को बढ़ाकर 2,000 किलोमीटर किया जाएगा।
- वर्ष 2020 तक मानव रहित फाटक खत्म करने का लक्ष्य।
- अगले दो साल 400 स्टेशनों पर वाई फाई
- महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन 182

प्रभु के रेल बजट पर विपक्षियों ने बनाया मुंह

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को संसद में रेल बजट पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी ने तो इस बजट की जमकर की लेकिन विपक्ष को यह बजट बिल्कुल ही रास नहीं आया।

पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी प्रभु के रेल बजट को बजट मानने से ही इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जिस बजट में आंकड़े ही नहीं बताए गए वो बजट कैसे हो सकता है।

त्रिवेदी ने कहा कि इस बजट के जरिए गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। न पिछले साल की कमाई का ही हिसाब दिया गया और ना ही कोई नई बात ही बताई गई। वहीं पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी इस बजट को बेहद कमजोर करार दिया। उन्होंने कहा, 'इतना हल्का रेल बजट था, इसमें कुछ नहीं था।'

प्रभु के बजट पर सबसे पहले पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रभु के बजट में कुछ नया नहीं है। उन्होंने जिन दो रेल इंजन कारखानों को खोलने की वात कही है वह 'मेरे ही कार्यकाल में निर्धारित हो चुकी थी।'

जेल से बाहर आए संजय दत्त, कहा मुझे आतंकवादी मत कहना

संजय दत्त 1993 में आर्म्स एक्ट में मिली सजा पूरी करने के बाद रिहा हो गए। उन्होंने इस दौरान जेल में बिताए अनुभव बताए। उन्होंने कहा आज पापा बहुत याद आ रहे हैं। संजय दत्त ने आज जेल से रिहा होने के बाद पुणे से मुंबई आए। मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर गए। इसके बाद अपनी मां नर्गिस की कब्र पर फूल चढ़ाने के बाद वो प्रेस से मुखातिब हुए।

संजय दत्त ने कहा कि वो आज आजाद हो गए लेकिन उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा लगता है कि वो पैरोल पर कुछ दिनों के लिए आए हैं। दत्त ने कहा कि उन्हें पता है कि वो आजाद हैं लेकिन इसमें खुद को ढालने में थोड़ा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि आज वो अपने पापा को बहुत याद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज उनके पिता जिंदा होते तो दुनिया के सबसे खुश आदमी होते। संजय दत्त ने कहा कि वो बीती रात बिल्कुल नहीं सो सके। उन्हे रिहाई को लेकर एक खुशी और एक चिंता थी कि उन्हें रातभर नींद नहीं आई। संजय ने बताया कि चार दिन से वो खाना नहीं खा पा रहे थे। घर आने की एक जो खुशी थी वो बैचेनी में खा नहीं पा रहे थे।

वहीं मीडिया से बात करने के दौरान भावुक हुए संजय ने कहा कि उन्हें सजा आर्म्स एक्ट में हुई थी मुंबई हमलों में नहीं। मुंबई हमलों में टाडा और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बेदाग माना था, इसलिए उनके नाम का जिक्र करते हुए मुंबई हमलों का जिक्र न किया जाए।

आगरा में दिनदहाड़े वीएचपी नेता को भूना, बवाल

आगरा में हिंदूवादी संगठन के नेता की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी को दो घंटे में दबोचने का आश्वासन दे रही है। आगरा के मंटोला इलाके में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी और वीएचपी नेता अरुण मनोहर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी अब तक फरार है।

पुलिस ने उसे दो घंटे में पकड़ने का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। स्थानीय वीएचपी नेता अरुण मनोहर की हत्या के बाद से इलाके में भारी तनाव है। एसएन मेडिकल के सामने एमजी रोड पर भारी बवाल हुआ। वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस को भी पीटा। पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इस दौरान मची भगदड़ और अफरा-तफरी में अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवक भी पिटे। पुलिस ने दो घण्टे में हत्यारोपियों को दबोचने का आश्वासन दिया। बवाल और तनाव तो देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं वीएचपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया है।

तेलंगाना पुलिस के दावे पर यकीन करके फंसी स्‍मृति

संसद में रोहित वेमूला सहित जेएनयू मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का बहुत तीखे अंदाज में जवाब देने वाली केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के भाषण को काफी सराहा जा रहा है।

लेकिन लोकसभा में स्मृति ईरानी जिन दावों के आधार पर विपक्ष पर भारी पड़ती नजर आई थी अब उन दावों पर ही सवालिया निशान खड़ा हो गया है। सवाल खड़ा करने वाले हैं रोहित के दोस्त जो उसकी मौत के बाद मौके पर ही मौजूद थे।

स्मृति ने अपने दावों के साथ बेशक विपक्ष पर बढ़त बनाने का प्रयास किया हो लेकिन रोहित के साथियों ने इस पर सवाल खड़ा कर दिया है। रोहित के साथी रहे एक छात्र जिकुरल्लाह निशा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखते हुए स्मृति इरानी को झूठा कहा है।

निशा ने कहा कि "रोहित के फांसी खाने के तुरंत बाद उसने खुद हेल्‍थ सेंटर को फोन किया था। पांच मिनट के अंदर ही हेल्‍थ सेंटर के सीएमओ डा. राजश्री पी मौके पर पहुंचे और रोहित के शव की जांच कर उसे मृत घोषित किया।

उन्होंने दावा किया कि उस समय तेलंगाना पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। आज केन्द्रीय मंत्री ने पूरे देश के सामने झूठ बोला कि सुबह 6.30 बजे तक न पुलिस और न डॉक्टरों को रोहित के शव का निरीक्षण करने दिया गया।" निशा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

तंगधार हमले का फिदायीन पुलिस के हत्‍थे चढ़ा

दक्ष‌िणी कश्मीर के बारामुला में स‌रक्षाबलों को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। सेना ने बारामुला से जैश-ए-मोहम्मद के पाक‌िस्तानी आत्मघाती हमलावर को ग‌िरफ्तार क‌िया है। उसके पास से एक एके-47, कारतूस और सेटेलाइट फोन बरामद हुआ है।

सेना के प्रवक्ता एस.डी गोस्वामी ने बताया क‌ि जैश-ए- मोहम्मद का पकड़ा गया आतंकी साद‌िक गुज्जर तीन महीने पहले कुपवाड़ा में हुए आतंकी हमले का वांछ‌ित है। सुरक्षाबल काफी समय से इसकी तलाश में थे। वह नवंबर तंगधार में हुए आतंकी हमले में मारे गए तीन आतंक‌ियों के साथ शाम‌िल था।

पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी की पहचान साद‌िक गुज्जर के रुप में हुई ह। यह पाक‌िस्तान के स‌ियालकोट का रहने वाला है। सेना के प्रवक्ता ने बताया क‌ि यह आतंकी उस फ‌िदायीन ग्रुप का ह‌िस्सा है ज‌िसने 25 नवंबर को तंगधार में सेना कैंप पर फ‌िदायीन हमला क‌िया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें