फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंडअपः दिन की बड़ी खबरों से चूक तो नहीं गए आप

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 4 जनवरी के दिन दिल्ली में ऑड-ईवन नियम की कड़ी परीक्षा हुई। उसी में पास होने के लिए दिल्ली सरकार के मंत्री व दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल चार-चार बसें बदलकर अपने ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार को सभी दफ्तर कॉलेज आदि खुल थे और अन्य कामकाजी सोमवारों की तरह ही सड़क पर भीड़ अधिक रहने की संभावना थी। ऐसे में माना जा रहा था कि आज ऑड-ईवन नियम का अधिक उल्लंघन होगा।

दिल्ली के ऑड-ईवन फॉर्मूले का सपोर्ट बॉलीवुड ने भी किया है और चौरंगा फिल्म के अभिनेता सहित कई अन्य कलाकार भी कार पूलिंग करते नजर आए। अंशुमान झा ने आज ऑड-ईवन को सपोर्ट करते हुए ट्वीट कर कहा कि वो दिल्ली में हैं और अपने प्रोड्यूसर संजय सूरी की कार तक पहुंचने के लिए वो मेट्रो ले रहा है।
विज्ञापन

सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकियों के मरने की खबर

दिन की बड़ी खबर पठानकोट से आ रही है, जहां दो और आंतकियों को मार गिराने की सूचना मिल रही है। सेना, एयरफोर्स और एनएसजी के संयुक्त ऑपरेशन में कैंटीन की उस इमारत को बारूद लगाकर उड़ा दिया गया, जिसमें आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी।

शुरूआत में कैंटीन में विस्फोट के बाद मलबे से एक आतंकी का शव बरामद हुआ था, लेकिन अब एक और आतंकी के मारे जाने की खबर आ रही है। हालांकि अभी सेना की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अभी सेना का अभियान जारी है क्योंकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एयरबेस के भीतर अभी कितने आतंकी छिपे हैं।

दूसरी ओर हमले के बीच ही पाकिस्तान से वार्ता रोकने की आवाज भी उठने लगी है। मीडिया में आ रही खबरों पर यकीन किया जाए तो दोनों देशों के बीच इस महीने होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता को फिलहाल रोका जा सकता है, हालांकि ये वार्ता रुकती है तो फिर दोनों देशों के एनएसए आपस में मुलाकात करेंगे। जहां भारत की ओर से हमले के गुनहगार जैश ए मोहम्मद पर कार्रवाई की मांग की जा सकती है।

वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि हमारी कोशिश थी कि नुकसान कम से कम हो। सरकार चाहती थी कि कुछ आतंकियों को जिंदा पकड़ा जा सके। उन्होंने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

अफगानिस्तान में भारत के महावा‌णिज्य दूतावास पर आतंकी हमला

वहीं पठानकोट पर हमले के बीच ही अफगानिस्तान में भारत के वाणिज्यिक दूतावास पर आतंकी हमले की कोशिश की गई। खबरों के मुताबिक आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में स्थित भारतीय दूतावास पर हमला किया।

आतंकवादियों ने भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में घुसने की कोशिश की थी पर उसे नाकाम कर दिया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है‌ कि इस आतंकी हमले में किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा है। वहां मौजूद सभी भारतीय सुरक्षित हैं।

अफगानिस्तान के मीडिया के मुताबिक अभी भी दो आतंकवादी वहां फायरिंग कर रहे हैं। आईटीबीपी के जवान वहां अभी इन आतंकवादियों से टक्कर ले रहे हैं और लगातार उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय दूतावास पर चार आतंकवादियों ने मिलकर हमला किया था।

'क्रिकेट को खिलाड़ी ही चलाएं नेता या अफसर नहीं'

इससे बीसीसीआई में सुधार के लिए गठित की गई जस्टिस लोढ़ा समिति ने कई सुझावों के साथ अपनी सिफारिश रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है। देश की शीर्ष अदालत अब इस बात पर फैसला करेगी कि बीसीसीआई किन-किन सुझावों के साथ आगे बढ़ेगी।

समिति की अहम सिफारिशों में सबसे खास है कि क्रिकेट को क्रिकेटर ही चलाएं मंत्री या अफसर नहीं। साथ ही खिलाड़ियों का एक संघ और संविधान बनाया जाए। इसके अलावा एक सुझाव यह भी है कि एक संचालन समिति हो जिसकी अध्यक्षता मोहिंदर सिंह अमरनाथ, डायना एडुलजी और अनिल कुंबले के साथ पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लई भी करें।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में आईपीएल के पूर्व सीओओ सुंदर रमन को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कुछ समय पहले ही आईपीएल से इस्तीफा दिया था। समिति के अनुसार रमन भ्रष्ट नहीं हैं और उनके खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं वो सही नहीं हैं। हालांकि समिति ने यह माना कि रमन आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल को टीम मालिकों के भ्रष्टाचार के मामले में जानकारी देने में नाकाम रहे थे।

जस्टिस लोढा ने बताया कि अपनी रिपोर्ट तैयार करने से पहले समिति ने सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और कपिल देव समेत टीम इंडिया के 6 पूर्व कप्तानों से इंटरव्यू भी लिए थे। साथ ही यह भी कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर उसके कुछ सुझावों पर काम भी कर रहे हैं।

पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके 8 लोगों की मौत 100 घायल

सुबह जब पूरा देश चैन की नींद सो रहा था तब पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई और इसका केंद्र मणिपुर था। भूकंप की वजह से अब तक आठ लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।

इस बीच सुबह 9.27 बजे एक बार फिर से 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। सोमवार तड़के सुबह करीब 4:35 बजे भूकंप के झटके से पूरा पूर्वोत्तर भारत हिल गया। भूकंप का केंद्र जमीन के महज 17 किमी नीचे था जिसकी वजह से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का असर देश के 11 राज्यों में महसूस किया गया।

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई मकान धराशायी हो गए। भूकंप के झटके असम, बिहार, मणिपुर, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, समेत पूर्वोत्तर भारत में महसूस किए गए। इस भूकंप का असर इंफाल से लेकर बांग्लादेश तक है।
विज्ञापन

लक्ष्मण की 281 वाली पारी बनी 50 सालों की सबसे खास

आज से करीब 15 साल पहले कोलकाता के ईडन गार्डन में 11 मार्च से 15 मार्च 2001 के बीच वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण की ऐतिहासिक पारी को कौन भूल सकता है? इसी मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैचों की जीत को रोक ‌दिया था।

यह मैच वैसे शुरुआती दिनों में उतना आसान नहीं लगा। पहला पारी में टीम इंडिया विपक्षी ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। लेकिन दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रनों की अद्भुत पारी खेली। उनके साथ राहुल द्रविड़ ने भी शतक ठोका और 180 रन बनाए। टीम इंडिया 171 रनों से मैच जीता था।

लक्ष्मण की इस वैरी वैरी स्पेशल पारी को पिछले पचास सालों में टेस्ट की सबसे बेस्ट पारी चुना गया है। क्रिकेट मंथली की ओर से पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों द्वारा किए गए वोटिंग के आधार पर लक्ष्मण का चुनाव हुआ है। इस मैच में लक्ष्मण ने पहली पारी में 59 रन और दूसरी पारी में 281 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें