फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित मेरठ गैंगरेप पीड़िता के घर तोड़फोड़, आगजनी!

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी युवती से गैंगरेप और धर्मांतरण के चर्चित प्रकरण में बुधवार को नया मोड़ आ गया। पीड़िता के घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट कर दी गई। आरोप है कि आगजनी की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन


पूर्व में मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते खबर आसपास फैली तो हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि मामला पारिवारिक था और पीड़ित पक्ष ने नजदीकी रिश्तेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। युवती की मां ने जेठ पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं।

सुर्खियों में रहे खरखौदा प्रकरण में एक युवती ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि प्रधान, मदरसा संचालक और अन्य लोगों ने अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया और जबरन धर्म परिवर्तन कराया। युवती के पिता की तरफ से दर्ज कराए केस में पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही चार्जशीट भी दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारी निकेतन में है युवती

हालांकि एक माह पूर्व युवती अचानक घर से गायब हो गई थी और महिला थाने पहुंचकर एक आरोपी को निर्दोष बताते हुए अपने परिजनों से ही जान का खतरा बताया था।

युवती वर्तमान में नारी निकेतन में है। बुधवार को युवती की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके जेठ ने चल-अचल संपत्ति हड़पने के लिए उसके मकान पर आकर हमला बोल दिया। उसके पति की नामौजूदगी में घर में जमकर तोड़फोड़ की गई तथा घर में रखे जेवर और 11 हजार भी लूट लिए गए।

युवती की मां ने गैंगरेप प्रकरण में भी नजदीकी रिश्तेदारों की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए इस प्रकरण को और उलझा दिया है। थानाध्यक्ष खरखौदा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर तुरंत की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़िता से तहरीर लेकर आरोपी के मकान पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। केस दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें