फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्राणी मामला: जेल में जहर दिए जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा की कथित ओवरडोज के कारण जेजे अस्पताल में भर्ती इंद्राणी मुखर्जी के मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच अधिकारी शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य आरोपी को जेल में जहर दिए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस दिशा में जांच शुरू कर दी है। यह खुलासा महाराष्ट्र गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया है।
विज्ञापन


इंद्राणी को शुक्रवार को भायखला जेल से अचेत अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया था।पहले यही माना जा रहा था कि इंद्राणी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है लेकिन अब इस अधिकारी ने केस के एकदम नई दिशा में जाने की बात कही है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर पर ऐसा नहीं लगता कि इंद्राणी कई दिनों तक गोलियां जुटाती रही और फिर उन्हें एक साथ खा लिया। जेल में हमेशा एक डॉक्टर मौजूद होता है। उसी की निगरानी में कैदियों को दवाएं दी जाती हैं। ऐसे में हमें नहीं लगता कि इंद्राणी दवाएं खाने के बजाए छुपाकर रख सकती थी।
विज्ञापन


इस बात में भी कोई उद्देश्य नजर नहीं आता है कि किसी जेल अधिकारी ने इंद्राणी को आत्महत्या का प्रयास करने में मदद की हो। फिर भी यदि ऐसा मामला होगा तो हम संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई से नहीं हिचकेंगे।

अधिकारी के अनुसार इन सारी संभावनाओं पर विचार किया गया है। इंद्राणी तक दवा पहुंचने के सभी तार्किक तरीके बहुत दूर की संभावना लग रहे हैं। ऐसे में हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि कहीं किसी ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश तो नहीं की है।

अब जांच अधिकारी अन्य कैदियों, कुक और जेल अधिकारियों समेत उन सभी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, जो जेल में इंद्राणी के संपर्क में आए थे। फिलहाल इस मामले की जांच आईजी जेल बिपिन कुमार सिंह कर रहे हैं। वह अपनी रिपोर्ट नौ अक्तूबर की शाम तक गृह विभाग को सौंपेंगे।

विज्ञापन

आरोपियों की न्यायिक हिरासत 19 तक बढ़ी

मुंबई की एक अदालत ने शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय की न्यायिक हिरासत 19 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।

खन्ना और राय की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जबकि इंद्राणी के अस्पताल में होने के कारण अधिकारियों ने उसके नाम पर अदालत में वारंट पेश किया।

मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कहा कि यह केस हाल ही में उसके पास आया है। ऐसे में इसकी जांच के लिए तीनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की जरूरत है। किला कोर्ट के मजिस्ट्रेट एमआर नाटू ने सीबीआई की यह गुजारिश मान ली।

दो दिन में जेल में शिफ्ट हो जाएगी इंद्राणी
इंद्राणी मुखर्जी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जेजे हॉस्पिटल के डीन डॉ. टीपी लहाने ने सोमवार को बताया कि इंद्राणी रविवार से होश में है और खतरे से बाहर है। उसे तरल पदार्थ देना शुरू कर दिया गया है।

वह डॉक्टरों और नर्सों से तो बातचीत कर रही है लेकिन इस स्थिति में नहीं है कि पुलिस के सवालों का जवाब दे सके। अस्पताल सूत्रों के अनुसार इंद्राणी को बुधवार शाम तक भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें