फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल आएगी नई विज्ञान नीति

Tue, 23 Oct 2012 09:31 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार अगले साल नई विज्ञान नीति लाने जा रही है। इस नीति के तहत सरकार की योजना तेज और समग्र विकास को बढ़ावा देने की है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री व्यालार रवि ने मंगलवार को कहा कि सरकार की योजना वर्ष 2013 में एक नई विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन नीति लाने की है।  
विज्ञापन


दूसरी राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे रवि ने कहा कि नई नीति से तेज और समग्र विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। साथ ही इसमें दुनियाभर में परखे गए मानदंडों को देश में लागू करने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि इस नीति का जोर विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने पर होगा।

साथ ही इसमें इनोवेशन के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अगले साल 3 जनवरी को कोलकाता में शुरू हो रही भारतीय विज्ञान कांग्रेस में नई विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं इनोवेशन नीति को लांच करेंगे।
विज्ञापन


रवि ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे छात्रों को पुरस्कार भी दिए। इस प्रतियोगिता में देशभर से 1138 छात्रों ने हिस्सा लिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के इंस्पायर कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर छठवीं से दसवीं तक के 35,000 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 1138 छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। इंस्पायर कार्यक्रम को बच्चों का रुझान विज्ञान की तरफ बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें