भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का कहना है कि गुजरात के दंगों को लेकर वह दुखी जरूर थे लेकिन उन्हें लेकर उनमें कोई अपराध बोध नहीं था। कोई भी कोर्ट इस सच को स्थापित करने के करीब नहीं पहुंच सका है।
मोदी ने कहा है कि गुजरात के दंगों के बाद वह पिछले 12 साल से सार्वजनिक तौर पर लानत-मलामत झेलते रहे हैं लेकिन उन्होंने सोच लिया था कि वह मीडिया को अपना काम करने देंगे। उससे कोई टकराव नहीं लेंगे।
ब्रिटिश लेखक और टीवी प्रोड्यूसर एंडी मरीनो की लिखी किताब नरेंद्र मोदी : अ पॉलिटिकल बायोग्राफी में मोदी ने कहा है, मैं कभी टकराव में वक्त बर्बाद नहीं करता।