फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख पदों के लिए चल पड़ी नौकरियों की रेल

Tue, 04 Dec 2012 01:59 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने खाली पड़े कुल ढाई लाख पदों में से सवा लाख पद मार्च 2013 तक भरने के निर्देश दिए हैं। रेलवे ने इसके लिए जोनल स्तर पर कवायद भी शुरू कर दी है और दो दिसंबर को 600 पदों के लिए परीक्षा भी कराई गई। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि दिसंबर व जनवरी में परीक्षाएं कराकर फरवरी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन


इसके बाद मार्च व अप्रैल 2013 के प्रथम सप्ताह में तैनाती दे दी जाए। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने 2 दिसंबर को छह सौ पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं कराईं। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे में रिक्त पदों की कुल संख्या पंद्रह हजार से ज्यादा है, जबकि दोनों के अकेले लखनऊ मंडल में ग्रुप सी के दो हजार पद खाली हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर के अधिकारियों की मानें तो कई अन्य पदों के लिए कई चरणों में लिए भी जल्द परीक्षाएं कराई जाएंगी और नतीजे हर हाल में मार्च तक आ जाएंगे। उधर, उत्तर रेलवे भर्ती बोर्ड भी नए साल में परीक्षाएं आयोजित करेगा। यह क्रम सभी सत्रह जोनल रेलवे में शुरू कर दिया गया है।

रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता अनिल सिन्हा ने कहा कि सभी भर्ती बोर्डों की ओर से प्रक्रिया चल रही है। रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कर्मचारियों पर बहुत अधिक कार्य का दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई रेलखंडों पर परिचालन कर्मियों की कमी महसूस की जा रही थी। दरअसल, हर साल बजट में ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी जाती है, लेकिन उसके अनुपात में कर्मचारियों की संख्या न बढ़ने से दिक्कतें आ रही थीं। अब हर साल मंडल स्तर पर रेलवे रिक्रूटमेंट सेल व जोनल स्तर पर खाली पदों को भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें