फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीए ने बुजुर्ग नेताओं पर लगाया दांव

Mon, 17 Jun 2013 06:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब आते विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए यूपीए ने सोमवार शाम आठ नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


इनमें राजस्थान के कद्दावर जाट नेता सीसराम ओला, राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीज, राजस्थान से ही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास और आंध्र के नेता के एस राव को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।

इसके अलावा चार अन्य नेताओं को राज्य मंत्री का पद सौंपा गया है। इनमें महाराष्ट्र से माणिक राव गावित, पंजाब से संतोष चौधरी, तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद ईएमएस नचियप्पन और दलित-ईसाई नेता जे डी सीलम शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: यूपीए के चार नए केंद्रीय मंत्रियों का राजनीतिक सफरनामा

ओला को श्रम मंत्रालय, फर्नांडीज को भूतल परिवहन, के एस राव को कपड़ा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

गिरिजा व्यास को आवास, शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चित्तौड़गढ़ से सांसद गिरिजा व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं और राजस्थान के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती हैं। उनकी ताजपोशी वसुंधरा राजे से टक्कर लेने के लिए हुई है। वह 1991 में पहली बार सांसद बनी थीं।

मल्लिकार्जुन खड़गे को नया रेल मंत्री बनाया गया है। उनके पास पहले श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।

राज्य मंत्रियों की बात करें, तो संतोष चौधरी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नचियप्पन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, सीलम को वित्त राज्य मंत्री और गावित को सामाजिक कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


झुंझनू से सांसद सीसराम ओला को जाट वोट बटोरने के लिए कैबिनेट पद सौंपा गया है। 86 वर्षीय ओला यूपीए की पहली पारी में भी मंत्री रह चुके हैं।

कर्नाटक से राज्यसभा के सदस्य ऑस्कर फर्नांडीज को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वह भी यूपीए-1 में मंत्री रह चुके हैं। 72 वर्षीय फर्नांडीस राजीव गांधी के करीबी दोस्त रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले चौथे नेता के एस राव हैं, जो आंध्र के एलेरू से सांसद हैं। वह 1984 में पहली बार लोकसभा पहुंचे।

नए केबिनेट मंत्री ------- मंत्रालय
सीसराम ओला ------- श्रम एवं रोजगार मंत्री
ऑस्कर फर्नांडीस ------- सड़क एवं राजमार्ग मंत्री
गिरिजा व्यास ------- आवास, शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री
केएस राव ------- कपड़ा मंत्री

नए राज्य मंत्री ------- विभाग
माणिकराव गावित ------- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
संतोष चौधरी ------- स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण
जेडी सीलम ------- वित्त
ईएमएस नचियप्पन ------- वाणिज्य एवं उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें