फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की ‘हेल्थ’ सुधारेगा नया कोर्स

Thu, 27 Sep 2012 10:25 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की कमी की समस्या को कुछ हद तक सुलझाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भर्ती के लिए साढ़े तीन साल का पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। ‘सामुदायिक स्वास्थ्य में बीएससी’ कोर्स को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने भी स्वीकृति दे दी है। जिला अस्पतालों की मदद से एमसीआई ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य स्कूल शुरू करेगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जैसे ही अभ्यर्थी ग्रेजुएशन पूरी कर लेगा, उसे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा। यह अधिकारी डॉक्टर नहीं होंगे और न ही इन्हें मरीजों का इलाज करने की अनुमति होगी। हालांकि नर्स और जूनियर डॉक्टर से यह अधिकारी ऊपर माने जाएंगे।

स्वास्थ्य उप केंद्र में वह मरीजों का प्राथमिक स्तर पर इलाज कर सकते हैं और रोजमर्रा की बीमारियों के लिए दवाई दे सकते हैं, जिसके लिए अभी ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जिला अस्पताल तक जाना पड़ता है। एमसीआई सूत्रों ने कहा, ‘हालांकि बीमार मरीजों को उन्हें जिला अस्पताल ही भेजना होगा।’
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव पीके प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस कोर्स को मंजूरी दी गई और मंत्रालय इस प्रक्रिया की समीक्षा कर इसे 2013 से ही शुरू करने पर विचार कर रहा है। वर्तमान में भारत में करीब साढ़े आठ लाख डॉक्टरों की कमी है और डॉक्टर-मरीज का अनुपात 1-1000 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें