फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के खिलाफ मिल रहीं नई शिकायतें

Sat, 07 Sep 2013 07:50 AM IST
अमर उजाला, जोधपुर, एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद आसाराम बापू के खिलाफ पुलिस को नई शिकायतें मिल रही हैं। ज्यों-ज्यों समय बीत रहा है उनके खिलाफ शिकायत करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आसाराम के जेल में बंद होने के बाद कई पीड़ितों का हौसला बढ़ा है और वे आगे आकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

हालांकि पुलिस ने शिकायत करने वालों के नामों का खुलासा नहीं किया। साथ ही उसने यह भी नहीं बताया है कि ये शिकायतें किस तरह की हैं।

पुलिस ने कहा है कि आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले लोग जांच में पुलिस की मदद की पेशकश भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें