फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के आर्मी चीफ ने किया ताज का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के आर्मी चीफ जनरल राजेंद्र छेत्री ने बुधवार शाम को ताजमहल का दीदार किया। पैरा ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ ताजमहल पहुंचे नेपाली आर्मी चीफ ने सेंट्रल टैंक और रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर सैन्य अधिकारियों और उनके परिवार के साथ फोटोग्राफी कराई।
विज्ञापन


उनके ताजमहल दौरे से पहले ही आगरा के सेना के जवानों और मिलिट्री पुलिस ने ताजगंज पूर्वी गेट पर चप्पा-चप्पा छान मारा। सेना प्रमुख का काफिला ताजमहल के पूर्वी गेट तक सीधे पहुंचा और वहीं पर वाहन खड़े किए।
विज्ञापन

सेना के जवानों की रही सुरक्षा

स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने काफिले को बैरियर पर रोकने का प्रयास तक नहीं किया और न ही ताजमहल के 500 मीटर दायरे में डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की जानकारी दी।

सेना के जवानों की सुरक्षा में ही नेपाली आर्मी चीफ ने ताजमहल में प्रवेश किया और ताज का दीदार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें