फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औलाद न हुई तो पड़ोसी के बच्चे की बलि दी

Sat, 20 Oct 2012 01:06 AM IST
ग्रेटर नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के आठ साल बाद भी भाभी को बच्चा नहीं होने पर ननद ने पड़ोसी के तीन साल के बेटे को गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी किशोरी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बच्चे की बलि दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दनकौर कोतवाली क्षेत्र के तहत मंडी श्यामनगर में भूदेव का परिवार रहता है। उसका बेटा दीपेश उर्फ दीपू तीन साल का था। बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ आठ बजे पड़ोस में रहने वाली किशोरी उसके घर आई और उसे खिलाने के बहाने अपने घर ले गई। आधा घंटा बाद वह लौटी और दीपू को चारपाई पर लिटाकर चली गई। उसने दीपू की मां से कहा कि दीपू खेलता हुआ सो गया है।

एक घंटे बाद दीपू की मां ने उसे उठाने का प्रयास किया तो वह मृत मिला। इसकी सूचना पर दनकौर पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया है। किशोरी ने पुलिस से कहा कि दीपू को खेलने के दौरान दौरा पड़ गया था। इससे उसकी मौत हो गई। डर के चलते वह उसे चारपाई पर लिटाकर चली आई।
विज्ञापन


दीपू के पिता भूदेव ने दनकौर कोतवाली में किशोरी को नामजद करते हुए दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि किशोरी के भाई की शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके कोई औलाद नहीं थी। उनके घर पर तांत्रिकों का आना-जाना है। इधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें