फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेहरू और एडविना में नहीं थे जिस्मानी रिश्ते'

Mon, 03 Dec 2012 10:41 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु और अंतिम वॉयसराय लॉर्ड मांडट बेटन की पत्नी लेडी एडविना माउंटबेटन के बीच जिस्मानी संबंध नहीं थे।
विज्ञापन


दोनों क रिश्ता आध्यात्मिक और बौद्धिक स्तर का था। यह बात लेडी माउंटबेटन की बेटी पामेला ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी किताब 'डॉटर्स ऑफ एम्पायर' में कही है।

किताब के मुताबिक, भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन को अपनी पत्नी माउंटबेटन और नेहरु के रिश्तों के बारे में पता था लेकिन उन्होंने कभी किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया।
विज्ञापन


पामेला ने कहा है कि नेहरु और उनकी मां के बीच एक गहरा रिश्ता था। यह गहरा रिश्ता शारीरिक स्तर का नहीं था। 

किताब के अनुसार, नेहरु के रूप में एडविना को एक ऐसा साथी मिला था जिससे उन्हें शांति मिलती थी। पामेला के मुताबिक उनकी मां ने नेहरु में भावनात्मक लगाव पाया जिसकी वजह से वह उनके प्यार में पागल थी।
विज्ञापन


पामेला ने लिखा है कि दोनों एक दूसरे के अकेलेपन को दूर करने में अक्सर सहयोग करते थे। पामेला बताती है कि भारत में रहने के दौरान मैंने नेहरु के साथ काफी लंबा वक्त गुजारा।

मेरी मां और नेहरु के बीच गहरा आकर्षण था। दो शरीर एक आत्मा की तरह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें