फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज कुमार की पुलिस कमिश्नर पद से छुट्टी तय

Tue, 30 Apr 2013 09:13 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की राजधानी नई दिल्ली में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं के चलते बार-बार हो रहे जनांदोलनों को देखते गृहमंत्रालय ने पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को भी हटाने का मन लगभग बना लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को डीसीपी स्तर के कई अफसरों को भी ट्रांसफर कर दिया गया।

नीरज कुमार का तबादला कर उनको हटाने के फैसले का आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। लेकिन गृह मंत्रालय ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि नीरज कुमार को हटाने की फाइल बढ़ चुकी है और गृह मंत्री शिंदे के पास फाइल पहुंचने के बाद ऑर्डर जारी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी सोमवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात के बाद नॉर्थ ब्लॉक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर को हटाने का मुद्दे पर उनसे बातचीत की।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने इस पर कहा कि अभी उनको हटाने संबंधी फाइल उनके पास नहीं आई है।

शीला के बयान का संकेत साफ है कि नीरज कुमार के ताबादले की फाइल गृहमंत्रालय में बढ़ चुकी है। चर्चा के अनुसार शीला दीक्षित ने गृहमंत्री से दिल्ली में नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति पर भी चर्चा की है।

उल्लेखनीय है कि पहले दक्षिणी दिल्ली में फिर पूर्वी दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटनाओं के बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुए।

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ योजना आयोग के दफ्तर के बाहर कुछ प्रदर्शनकारियों जिस तरह धक्का-मुक्की की। इन सबके लिए दिल्ली पुलिस को ही जिम्मेदार माना जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी सोमवार को पूर्वी दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ हुई बलात्कार मामले में पुलिस कार्रवाई में देरी पर सवाल खड़ा किया।

सोमवार को पूर्वी दिल्ली के डीसीपी प्रभाकर तथा दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी छाया शर्मा का स्थानान्तरण दिल्ली पुलिस से बाहर कर दिया गया। उसी के बाद यह भी अफवाह उड़ी की पुलिस कमिश्नर को भी छुट्टी पर जाने के लिए गृह मंत्रालय ने कह दिया है।

इस बीच दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कमिश्नर को छुट्टी पर जाने संबंधी किसी तरह के गृह मंत्रालय से आदेश जारी होने का खंडन कर दिया।

शाम को शीला दीक्षित से मुलाकात के बाद गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से जब पुलिस कमिश्नर को हटाये जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी फाईल मेरे सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही गृहमंत्रालय जरूरी कार्रवाई के बाद नीरज कुमार को हटाने का आदेश जारी कर सकता है।

यह भी चर्चा है कि नीरज कुमार को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च जैसे किसी संगठन में भेजा जा सकता है।

उल्लेखनीय है नीरज कुमार का पुलिस सेवा से अवकाश प्राप्त करने में कुछ ही महीने शेष हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें