फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला एनडीए की बैठक में

Tue, 20 Nov 2012 02:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संप्रग सरकार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर उसे समर्थन देने के मुद्दे पर आज हुई भाजपा के संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हो गई। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बैठक में रिटेल में एफडीआई समेत अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन के मुद्दे पर चर्चा हुई। हालांकि बैठक में इन मुद्दों पर क्या फैसला हुआ है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक में लिए गए फैसलों पर आज शाम होने वाली एनडीए की बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही इन फैसलों की जानकारी मीडिया को दी जाएगी। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बैठक में शीतकालीन सत्र में पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई ।  

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली और अनंत कुमार भी मौजूद थे। गौरतलब है कि आज शाम को राजग की बैठक होनी है जिसमें 22 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए विपक्षी गठबंधन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें