फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल से मिले एनडी तो झरने लगे आंसू

Sun, 28 Apr 2013 08:27 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्सी पार के दो दिग्गज शनिवार को आमने-सामने हुए तो माहौल बेहद भावुक हो गया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सामने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी पहुंचे तो भैया..भैया कहते हुए भावुक हो गए।

उनकी आंखों में आंसू आ आए। इधर तिवारी के आंख में आंसू तो उधर अटल जी की आंखें डबडबा गईं। करीब 10 मिनट तक तिवारी, अटल जी के सामने चुपचाप खड़े निहारते रहे।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी इन दिनों दिल्ली यात्रा पर हैं। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद शनिवार को वह पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के आवास पर उनसे मुलाकात को पहुंचे।

वाजपेयी इस समय अस्वस्थ चल रहे हैं। तिवारी के ओएसडी भवानी दत्त भट्ट ने बताया कि तिवारी और वाजपेयी के पारिवारिक और बहुत गहरे ताल्लुकात रहे हैं। तिवारी, वाजपेयी से 10 महीने छोटे हैं और हमेशा उन्हें भैया ही कहते रहे।
विज्ञापन


शनिवार को जब आमने-सामने हुए तो कुछ देर वह वाजपेयी को खड़े निहारते रहे, तो वाजपेयी की आंखें भी झरने लगीं।

बाद में तिवारी, वाजपेयी का देखभाल कर रही उनकी मुंहबोली बेटी कौल के साथ बैठे तो बड़ी देर तक अपने और वाजपेयी के पारिवारिक संस्मरणों में खोए रहे। तिवारी ने चलते-चलते कौल से अपने भैया की खूब सेवा करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें