राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिछले दिनों मंच साझा करने और एक दूसरे की प्रशंसा करने के मामले को ‘मैच फिक्सिंग’ करार देते हुए दोनों को ‘अवसरवादी’ बताया है।
विज्ञापन
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि दोनों अवसरवादी हैं, दोनों ने मंच पर अच्छा अभिनय किया, देखकर साफ लग रहा था कि पूरा मैच फिक्स है।