जेएनयू विवाद में अब एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी कूद पड़े हैं। पवार ने भाजपानीत केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा को आगामी चुनावों में हार साफ दिख रही है, इसलिए हिंदुत्व का मुद्दा उठाकर समाज में बंटवारे का बीज बो रही है।
शनिवार को यशवंत राव चव्हाण प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र एनसीपी के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने यह बात कही।
एनसीपी सुप्रीमो ने कहा कि एनडीए सरकार देश का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। हाल के दिनों में देश में घटी कुछ घटनाएं इस तरफ साफ इशारा कर रही हैं।