राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री आरआर पाटील का सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया है। पाटील काफी दिनों से बीमार थे और और सीने में संक्रमण की शिकायत के चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
पाटील का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। आर आर पाटील पेशे से एक वकील थे और राजनीति में भी उनका अच्छा खासा रसूख था। महाराष्ट्र के तासगांव विधानसभा क्षेत्र से वे पांच बार विधायक बने थे। वे महाराष्ट्र की पृथ्वीराज चव्हाण सरकार में गृहमंत्री भी थे।