फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी ने मंजूर किया अजीत पवार का इस्तीफा

Fri, 28 Sep 2012 08:04 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई घोटाले में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का नाम आने के बाद उनका इस्तीफा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने मंजूर कर लिया है। अजीत ने तीन दिन पूर्व अपनी पार्टी एनसीपी को अपना इस्तीफा भेजा था। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात के बाद शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने सिंचाई घोटाले में राज्य सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग की है। इसके अलावा पवार ने पार्टी के शेष मंत्रियों से इस्तीफे वापस लेने को कहा है। पवार ने पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद अजीत का इस्तीफा मंजूर करने की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी के इस फैसले से महाराष्ट्र सरकार पर छाया सियासी संकट दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें