फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना अधिकारी पर जर्मन युवती से रेप का आरोप

Thu, 01 Nov 2012 10:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना के एक अधिकारी के खिलाफ एक जर्मन युवती ने रेप और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली में रहने वाली यह युवती जर्मन दूतावास में कांट्रेक्ट पर नौकरी करती है। नेवी ऑफिसर से उसकी जान-पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक जर्मन युवती 2008 में दिल्ली आई थी। फेसबुक पर जान पहचान के बाद दोनों पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। नेवी ऑफिसर ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। युवती ने जब नेवी ऑफिसर से शादी के लिए कहा तो उसने बातचीत बंद कर दी।

इसके बाद युवती ने साउथ ईस्ट दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में नेवी ऑफिसर के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। नेवी ऑफिसर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें