नौसेना अध्यक्ष डीके जोशी ने भारतीय पनडुब्बी सिंधुरक्षक में हुए भीषण हादसे के पीछे तोड़फोड़ की आशंका जताई है।
उन्होंने कहा है कि पनडुब्बी में तोड़फोड़ किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हों।
वहीं, पनडुब्बी में लगी आग को बुझा लिया गया है, जबकि हादसे के शिकार 18 नौसैनिकों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
मुंबई में पनडुब्बी सिंधुरक्षक डूबी, कई मौतों की आशंका
गौरतलब है कि मंगलवार की आधी रात भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक में हुए भीषण विस्फोट हुआ था।
ये विस्फोट इतना भयावह था कि मुम्बई में नौसेना की गोदी और उसके आसपास का इलाका दहल गया और समुद, के पार का आकाश इस धमाके की चौंध से भर गया।
हादसे के तुरंत बाद 16 दमकलों को भेजा गया और तडके करीब 3 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक पनडुब्बी लगभग स्वाहा होकर डूब चुकी थी और उसका कुछ ही हिस्सा पानी की सतह पर दिख रहा था।