दक्षिणी नौसेना कमान में तैनात एक नौसैनिक ने अपनी पत्नी का गला काटकर खुदकुशी कर ली।
शुक्रवार को उत्तरी पारावुर स्थित घर के जिस कमरे में सनल कुमार (29) पंखे से लटका पाया गया, उसी कमरे में पेशे से स्कूल शिक्षिका उसकी पत्नी सिजी का शव भी मिला।
दंपति सिजी के माता-पिता के घर पर ठहरे हुए थे। दोनों ने साल भर पहले ही शादी की थी। मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी।