सोमालिया के नव निर्वाचित राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद का नाता भारत से भी है। उन्होंने एम टेक की डिग्री हासिल करने के लिए 1986 से 1988 तक भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में पढ़ाई की थी। हसन 10 सितंबर को सोमालिया के राष्ट्रपति चुने गए।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संजय तिवारी ने बताया, ‘वह हमारे यहां छात्र रह चुके हैं और उनके राष्ट्रपति बनने पर हम सभी को गर्व है।’ सोमालिया के जलालाकसी शहर में 1955 को जन्में हसन 1986 में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भारत आए थे और यहां से उन्होंने अपनी मास्टर्स डिग्री हासिल की।