फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की गला रेतकर हत्या की

Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
नागपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एक हैरतंगेज घटना सामने आई है। एक महिला ने सोते समय अपनी चार वर्षीय बच्ची (वैशाली) की गला रेतकर हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी डब्ल्यू टी वांद्रे ने बताया कि आरोपी महिला शीला भाके (35 वर्ष) घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन


इस घटना के बारे में तब पता चला, जब वैशाली का बड़ा भाई अभिषेक (11 वर्ष) सुबह आठ बजे सोकर उठा तो देखा कि उसकी बहन का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि वैशाली का गला कटा था और उसकी छाती पर लोहे की छड़ से हमला किया गया लगता था।

पेशे से मजदूर बच्ची के पिता अतुल घटना के समय बाजार गए थे। घर लौटने पर अतुल ने इसके विषय में पुलिस को जानकारी दी। वांद्रे ने बताया कि हम हत्या के पीछे उद्देश्यों को जानने के लिए जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शीला का अक्सर अपने पति से झगड़ा हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें