फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जून को होने वाली बीएड परीक्षा स्थगित

Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव, कांवड़ यात्रा और कई कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनने से इंकार करने जैसे कारणों को देखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड मुख्य परीक्षा को फिलहाल के लिए टाल दिया है। बता दें कि बीएड की मुख्य परीक्षा 29 जून से शुरू होनी थी। संभावना है कि अब 19 जुलाई से दोबारा परीक्षा शुरू कराई जाए। मुश्किल यह है कि बीएड परीक्षा के टलने के कारण अब जब परीक्षाएं शुरू होंगी तो उस समय कॉलेजों में विवि की स्नातक और परास्नातक कोर्सेज की प्रवेश प्रक्रिया भी चरम पर होगी। हालांकि विवि ने बीएड परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र भी 27 जून को ऑनलाइन कर दिए।
विज्ञापन


परीक्षा स्थगित करने के लिए प्रमुख वजहों में एक वजह गाजियाबाद में 4 जुलाई को निकाय चुनाव का होना बताया जा रहा है। वहीं, कांवड़ यात्रा के दौरान भी परीक्षा पड़ने से स्टूडेंट्स परीक्षा कार्यक्रम को बदलने की मांग कर रहे थे। 17 जुलाई को शिवरात्रि है, ऐसे में चार पांच दिन पहले ही एनएच-58 पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। कांवड़ यात्रा के बीच में ही दो पेपर पड़ रहे थे। वहीं, कई एडेड और सरकारी कॉलेजों में प्रोफशनल कोर्सेज की परीक्षाएं भी चल रही थीं। इनमें गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ और नोएडा के कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों ने शिक्षकों की कमी का हवाला देकर बीएड परीक्षा के आयोजन से हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में विवि को बीएड परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। परीक्षा नियंत्रक एचएस सिंह ने बताया कि बीएड परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा 19 जुलाई से संभावित है और अगस्त प्रथम सप्ताह तक चलेगी। नया कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि गाजियाबाद और पंचशील नगर के 71 बीएड कॉलेजों के 10584 और बुलंदशहर के 19 बीएड कॉलेजों के 2875 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें