पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में आधिकारिक तौर पर विदाई दी गई। कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रणब मुखर्जी को आगे के लिए शुभकामनाएं दी।
बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रणब मुखर्जी, मनमोहन सिंह के अलावा कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। यह बैठक पार्टी के वरिष्ठतम सदस्य एवं राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को विदाई देने के लिए बुलाई गई थी।
उल्लेखनीय है कि प्रणब मुखर्जी पहली बार 1978 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बने थे। 1978 में ही प्रणब मुखर्जी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का खजांची बनाया गया था।